{"_id":"698a11b57c3121c99c02d5a6","slug":"uproar-over-child-death-in-mursan-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक की मौत पर बवाल: लखनऊ तक गूंजी घटना, मुरसान में घर छोड़कर भागे उपद्रवी, रातभर पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक की मौत पर बवाल: लखनऊ तक गूंजी घटना, मुरसान में घर छोड़कर भागे उपद्रवी, रातभर पुलिस ने दी दबिश
Tue, 10 Feb 2026 01:26 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:26 AM IST
सार
हाथरस के मुरसान में घर के बाहर खेल रहे बालक यश (ढाई वर्ष) की 7 फरवरी दोपहर कार की चपेट में आकर हुई मौत के बाद मुरसान में बवाल हो गया। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने कार सवारों पर कार्रवाई के लिए थाने के सामने शव रखकर मुरसान-राया मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
hathras violence
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मुरसान हादसे में बालक की मौत के बाद हुए थाने पर हुए पथराव की घटना का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। इस बारे में शासन स्तर से भी जानकारी की गई। एडीजी जोन आगरा ने भी एसपी हाथरस से बात की है। पुलिस दबिश के चलते मोहल्ला मोहल्ला मढैया के लोग घर से भागे हुए हैं।
विज्ञापन
9 फरवरी को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा मुरसान कोतवाली पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही थाने का निरीक्षण किया। यहां एसपी ने कार्यालय अभिलेख देखे, कंप्यूटर कक्ष, हवालात, मिशन शक्ति केंद्र, आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ सादाबाद व सीओ लाइंस मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार इस सप्ताह एडीजी आगरा यहां निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह है मामला
हाथरस के मुरसान में घर के बाहर खेल रहे बालक यश (ढाई वर्ष) की 7 फरवरी दोपहर कार की चपेट में आकर हुई मौत के बाद मुरसान में बवाल हो गया। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने कार सवारों पर कार्रवाई के लिए थाने के सामने शव रखकर मुरसान-राया मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान बल प्रयोग की आशंका पर ग्रामीण भड़क उठे और पुलिस व मुरसान थाने पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मियों ने थाने में भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
ये पुलिस कर्मी हुए घायल
पथराव में एसएचओ वीपी गिरी के अलावा एसआई महेंद्र सिंह, एसआई कपिल सोलंकी, एसआई महिंपाल, सिपाही सहावीर, शैलेंद्र व किशन सिंह घायल हुए हैं। सीएचसी पर इनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।