फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   UP CM Yogi Adityanath Hathras visit

Hathras: 20 माह बाद आए योगी, विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- पुलिस में 33 फीसदी महिलाओं की होगी भर्ती

Thu, 19 Oct 2023 04:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 19 Oct 2023 04:55 PM IST
सार

नारी शक्ति महिला सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले राधे-राधे, भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयघोष के साथ अपना भाषण शुरु किया। नारी शक्ति महिला महिला सम्मेलन में आए सभी लोगों का स्वागत किया। 

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath Hathras visit
हाथरस में नारी शक्ति वंदन के मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ठीक 20 महीने बाद एक बार फिर पीसी बागला डिग्री कॉलेज के मैदान पर गरजे। वे भाजपा के नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन में बोल रहे थे। अपने भाषण में बिना नाम लिए उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि किसी के साथ जाति, धर्म और लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं हो रहा है। सबका साथ, सबका विकास समान रूप से हो रहा है। नई-नई योजनाएं बन रही हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व फिट इंडिया मूवमेंट से खेलकूद को गति प्रदान की गई है। तमाम क्षेत्रों में बहनों की भागीदारी बढ़ाई गई है। उन्हें नई ऊंचाई की ओर बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन


कार्यक्रम पंडाल
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी ने साढ़े नौ वर्ष के अंदर देश और साढ़े छह वर्ष के अंदर उत्तर प्रदेश में बदलती हुई स्थितियों को देखा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण उत्तर प्रदेश पुलिस है। वर्ष 1947 से 2017 तक उत्तर प्रदेश पुलिस में दस हजार महिला पुलिस कर्मी थीं, इस संख्या को बढ़ाया गया है। अब पुलिस में 33 फीसदी महिलाओं की भर्ती होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाथरस की सभी बहनों का अभिनंदन करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संसद और विधानसभाओं में एक तिहाई सीटों पर महिलाओं को मौका देने का प्रस्ताव पारित हो चुका है। 2017 से पहले तक उत्तर प्रदेश में बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में दंगे बंद हो गए। अराजक तत्वों के लिए यहां कोई जगह नहीं है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटा और बेटी में भेदभाव नहीं होना चाहिए। पहले आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीरी और पोषाहार वितरण का कार्य अलग-अलग संगठन करते थे, लेकिन अब महिला स्वयंसेवी समूह इस कार्य को संपन्न कर रही हैं। बेटियों को शासन की योजनाएं सुरक्षा कवच प्रदान कर रही हैं। उन्हें स्वावलंबी भी बना रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जन्म से लेकर बेटियों की स्नातक की पढ़ाई और शादी तक के लिए योजना चला रही है। बेटी के जन्म होते ही अभिभावक के खाते में पांच हजार रुपये डाले जा रहे हैं। इसके अलावा पहली, छठवीं, नौवीं व स्नातक की पढ़ाई करने के लिए सरकार योजना चला रही है। आने वाले समय में बालिकाओं को 25 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। सीएम ने कहा कि जिस तरह से सरकार की प्राथमिकता में गांव, गरीब, किसान और नौजवान है। महिलाएं भी उसी प्रभावी ढंग से विकास के एजेंडे का हिस्सा हैं। 

महिला सम्मेलन

10 करोड़ परिवारों को मिल रहा आयुष्मान का लाभ
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 10 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा योजना से लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में उत्तर प्रदेश के अंदर 1.75 करोड़ परिवारों को रसोई गैस के फ्री संयोजन दिए गए हैं। पहले जन-धन खाते नहीं खुलते थे, अब उनके पैसे भी आ रहे हैं। योजनाओं के लाभ की धनराशि सीधे-सीधे इन खातों में दी जा रही है। पहले गरीबों के पास आवास नहीं थे, अब 55 लाख परिवारों को उनका घर मिला है। इससे पहले बिजली के कनेक्शन नहीं मिलते थे, अब एक लाख से भी अधिक गांवों में बिजली पहुंचाई गई है। 1.56 करोड़ परिवारों को फ्री में बिजली दी गई है। 


संकट में जो आपका साथी है वहीं सच्चा साथी है: योगी
सीएम ने कहा कि हम सब जानते हैं कि संकट में जो साथी है, वही सच्चा है। कोरोना महामारी के दौरान आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, एएनएम और हेल्थ वर्कर घर-घर जाकर लोगों की सेवा कर रहे थे। प्रदेश में 15 करोड़ और देश के अंदर 80 करोड़ परिवारों को मुफ्त में राशन दिया गया। 220 करोड़ वैक्सीन की डोज फ्री में दी गई। 
 

मातृ वंदन योजना 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृ वंदना योजना में अनेक कार्यक्रम चलाए गए हैं। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में बेटा और बेटी में कोई भेदभाव न हो, इसका ध्यान रखा गया है। स्नातक तक फ्री में शिक्षा दी जा रही है। बेटी विवाह के योग्य होगी तो मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 51 हजार रुपये की मदद जा रही है। 

राशन कोटेदार बनेंगी महिलाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी गांव में कोटेदार का विवाद हो गया, तो महिला स्वयंसेवी समूह को कोटे की व्यवस्था दे दी जाएगी। बैंकिंग सखी ने जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह अदभुत है। लाखों रुपया महीने का कमीशन लेकर लखपति बन गई है। हाथरस में भी बेटियां इसी प्रकार से आगे बढ़ने का कार्य करें। पारूल चौधरी एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक लेकर आई हैं। सरकार ने तय किया है कि उसको डिप्टी एसपी बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed