फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   UP Board Practical Exam and Written Exam

UP Board: प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू, परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका पहुंचाने के लिए खींचा खाका

Sun, 02 Feb 2025 01:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 02 Feb 2025 01:20 AM IST
सार

24 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होनी हैं। अलीगढ़ जिले में 97 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस साल परीक्षा में करीब 45 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन
UP Board Practical Exam and Written Exam
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने को लेकर विभाग ने खाका खींच लिया है। वितरण कार्य के लिए ड्यूटी भी लगा दी गई है। आठ फरवरी से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


24 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होनी हैं। जिले में 97 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस साल परीक्षा में करीब 45 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हो चुकी हैं। अक्रूर इंटर कॉलेज में इन्हें सुरक्षित रखा गया है। 
विज्ञापन


केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने के लिए खाक खींच लिया है। डीआईओएस संतप्रकाश ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों व प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र संचालक व व्यवस्थापक प्राप्ति के समय ही उत्तर पुस्तिकाओं को भली भांति आवंटित क्रमांक से मिलान कर लें। यदि उत्तर पुस्तिका का आवंटित क्रमांक विलुप्त है तो प्राप्ति के समय ही उत्तर पुस्तिका वितरण सहायक को अवगत कराएं। किसी भी दशा में उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त किए जाने के बाद विलुप्त क्रमांक की उत्तर पुस्तिकाओं का विवरण स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस तहसील की उत्तर पुस्तिकाएं 8 से 9 फरवरी तक वितरण की जाएंगी। तहसील सासनी क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों को 10 फरवरी को वितरण की जाएंगी। सादाबाद के परीक्षा केंद्रों पर 11 से 12 फरवरी तक वितरित की जाएंगी। सिकंदराराऊ क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर 13 से 14 फरवरी तक वितरण होगा।

प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू
यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा 1 फरवरी से शुरू हो गईं। पहले दिन 30 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के बीच परीक्षा आयोजित हुई। दस सेक्टर मजिस्ट्रेट ने परीक्षा का जायजा लिया। डीआईओएस संतप्रकाश ने भी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। परीक्षा के बाद परीक्षक ने एप पर परीक्षार्थियों के अंक अपलोड किए। शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed