{"_id":"622c990e5c5c4c6e1d11dc4d","slug":"up-board-exam-prepration-start-controll-room-will-be-start-from-14-march-hathras-news-ali286922964","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज, 14 से चालू होगा नियंत्रण कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज, 14 से चालू होगा नियंत्रण कक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा के मद्देनजर नियंत्रण कक्ष स्थापित करने की तैयारी चल रही है। इनके संचालन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है। यह नियंत्रण कक्ष 14 मार्च से संचालित होंगे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की स्थिति की जानकारी भी मांगी गई है। स्थलीय निरीक्षण के लिए जांच अधिकारी भी नामित कर दिए गए हैं।
यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च से शुरू होगी। जिले में 93 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 45,380 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। सामान्य कार्यों के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय और संकलन के लिए सरस्वती इंटर कॉलेज में नियंत्रण कक्ष बनेगा।
यहां शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटियां भी तय कर दी गई हैं। दोनों नियंत्रण कक्ष 14 मार्च से संचालित होंगे। जिले में 93 परीक्षा केंद्र हैं। इन परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण भी कराया जा रहा है। कई प्रधानाचार्यों को इसका जिम्मा सौंपा गया है। डीआईओएस ऋतु गोयल ने निरीक्षणकर्ताओं से जल्द से जल्द आख्या मांगी है, ताकि इसे शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) के कार्यालय पर इसे भेजा जा सके।