फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Untrained doctor took the life of an innocent child

अप्रशिक्षित चिकित्सक ने ली मासूम की जान: शव को चौकी लेकर पहुंचे परिजन, किया हंगामा, आरोपी दुकान बंद कर भागा

Tue, 07 Nov 2023 08:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 07 Nov 2023 08:48 PM IST
सार

7 नवंबर की शाम हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बांधनू निवासी सौरभ की आठ माह की बेटी को कुछ दिन पहले खसरा हुआ था। खसरा सही होने के बाद बच्ची को उल्टी-दस्त हो गए। वह रेलवे स्टेशन स्थित दवा की दुकान माई फार्मेसी पर दवा दिलाने के लिए गए। आरोप है कि आरोपी असलम ने बच्ची को दवा दी। दवा खाकर बच्ची की हालत बिगड़ गई। 

विज्ञापन
Untrained doctor took the life of an innocent child
मृत बच्ची के शव को लेकर बैठीं महिलाएं - फोटो : स्वयं

विस्तार

एक अप्रशिक्षित चिकित्सक यानी झोलाछाप ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली। मासूम बच्ची को ऐसी दवा दी कि वह दवा उसके लिए जहर साबित हुई और बच्ची की मौत हो गई। आरोपी दुकान का शटर डालकर भाग गया। परिजनों ने शव को चौकी पर ले जाकर जमकर हंगामा काटा। आरोपी के खिलाफ तहरीर दे गयी है। 

विज्ञापन


आरोपी की दुकान
विज्ञापन


हाथरस के सासनी में 7 नवंबर की शाम एक अप्रशिक्षित चिकित्सक के उपचार के बाद मासूम की हालत बिगड़ गई। परिजनआनन-फानन मासूम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए, जहां पर चिकित्सकों  ने मासूम को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतक बच्ची के पिता ने चौकी में अप्रशिक्षित चिकित्सक के खिलाफ तहरीर देते हुए कहा कि 7 नवंबर की शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव बांधनू निवासी सौरभ की आठ माह की बेटी राधिका को कुछ दिन पहले खसरा हुआ था। खसरा सही होने के बाद राधिका को उल्टी-दस्त हो गए। जिससे बच्ची की तबियत खराब हो गई । वह रेलवे स्टेशन स्थित दवा की दुकान माई फार्मेसी पर दवा दिलाने के लिए गए। आरोप है कि आरोपी असलम ने बच्ची को दवा दी। दवा खाकर बच्ची की हालत बिगड़ गई। 

परिजन बच्ची की बिगड़ती हालत देख सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृतक घोषित कर दिया।  पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी दुकान का शटर डालकर भाग गया। परिजन मृतक मासूम बच्ची के शव को लेकर चौकी पहुंचे और जमकर हंगामा किया। मृतक बच्ची के पिता सौरभ ने तहरीर चौकी पर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक केशव दत्त शर्मा का कहना है कि बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed