फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Unknown vehicle collided with bike young man died

Hathras News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी तेज टक्कर, युवक की मौत

Mon, 16 Jan 2023 07:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 16 Jan 2023 07:19 PM IST
सार

हाथरस के बाईपास रोड नगला भुस के निकट अज्ञात वाहन ने कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चितावर निवासी युवक की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Unknown vehicle collided with bike young man died
युवक की मौत - फोटो : Social Media

विस्तार

हाथरस के बाईपास रोड नगला भुस के निकट अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोग उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चितावर निवासी 32 वर्षीय अशोक कुमार  पुत्र धर्मपाल रविवार को चंदपा में ही एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। वह वहीं से कोई सामान लेने के लिए बाइक से शहर जा रहा था। इसी बीच नगला भुस के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक में टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। 
विज्ञापन


घटना के बाद वहां पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। खून में लथपथ युवक को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी होने पर मृतक के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। सोमवार की दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed