{"_id":"63c555f30114af7410352ed1","slug":"unknown-vehicle-collided-with-bike-young-man-died-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी तेज टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी तेज टक्कर, युवक की मौत
Mon, 16 Jan 2023 07:19 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 16 Jan 2023 07:19 PM IST
सार
हाथरस के बाईपास रोड नगला भुस के निकट अज्ञात वाहन ने कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चितावर निवासी युवक की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक की मौत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के बाईपास रोड नगला भुस के निकट अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोग उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चितावर निवासी 32 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र धर्मपाल रविवार को चंदपा में ही एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। वह वहीं से कोई सामान लेने के लिए बाइक से शहर जा रहा था। इसी बीच नगला भुस के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक में टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद वहां पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। खून में लथपथ युवक को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी होने पर मृतक के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। सोमवार की दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन