{"_id":"5a9edb744f1c1bf17b8bacf5","slug":"university-examination-will-be-held-in-50-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से जिले के 50 परीक्षा केंद्रों पर होंगी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से जिले के 50 परीक्षा केंद्रों पर होंगी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Exam preparation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं आज बुधवार से शुरू हो जाएंगी। परीक्षा सुबह से शाम तक तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से पूर्व महाविद्यालयों में मंगलवार को परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र का वितरण किया गया। परीक्षा जिले के 50 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। इनमें से चार परीक्षा केंद्रों को नोडल सेंटर भी बनाया गया है।
गौरतलब हो कि अबकी बार विवि ने जिले के 50 महाविद्यालयों को ही एक दूसरे का परीक्षा केंद्र बना दिया है। परीक्षा केंद्र निर्धारण में केंद्रों की दूरी का भी विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे परीक्षार्थियों को आवागमन में परेशानी न हो। विवि द्वारा पीसी बागला महाविद्यालय, सरस्वती डिग्री कॉलेज, एसबीजे डिग्री कॉलेज बिसावर, महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय को नोडल सेंटर बनाया गया है। इन नोडल सेंटर पर सोमवार को विवि की ओर से परीक्षा सामग्री भी पहुंच गई।
इन नोडल सेंटर को जिन महाविद्यालयों को परीक्षा सामग्री पहुंचानी है, उनकी सूची भी प्रदान की गई है। इसके अलावा सोमवार को जिलेभर के महाविद्यालय संचालक परीक्षाओं को शांतिपूर्वक ढंग से कराए जाने की तैयारियों में जुटे रहे। सिटिंग प्लान तैयार कर नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया। पीसी बागला महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित और आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मीता कौशल ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हैं। शांतिपूर्वक नकलविहीन परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र का वितरण भी कर दिया गया है।