{"_id":"6a34fd47a3f07ee5c4027b8a","slug":"unidentified-youth-body-found-in-bamba-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बंबा में मिला अज्ञात युवक का शव, शरीर पर थे चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बंबा में मिला अज्ञात युवक का शव, शरीर पर थे चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 19 Jun 2026 01:57 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:57 PM IST
सार
शव करीब चार दिन पुराना लग रहा है। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। शरीर पर लाल रंग की फुल टी-शर्ट है। पुलिस आसपास के गांवों में शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदपा कोतवाली क्षेत्र में 19 जून की सुबह नगला कलू और अल्लेहपुर के बीच स्थित बंबे में अज्ञात शव मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस शव के पहचान कराने की कोशिश में लगी है।
विज्ञापन
सुबह करीब नौ बजे लोगों ने बंबे में एक युवक का शव देखा। सूचना मिलने पर सादाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामला चंदपा का होने के कारण करीब तीन घंटे तक शव पानी में ही पड़ा रहा। तीन घंटे बाद चंदपा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। शरीर पर लाल रंग की फुल टी-शर्ट थी।
विज्ञापन
शव को शव परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। सादाबाद कोतवाल विजय सिंह और चंदपा थाना प्रभारी योगेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। मृतक के शरीर और चेहरे पर चोट के गहरे निशान थे। चोटों के कारण शव की पहचान करना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार, शव करीब चार दिन पुराना लग रहा है। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस आसपास के गांवों में शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। क्षेत्राधिकारी सादाबाद जे एन अस्थाना ने बताया कि शव की पहचान की जा रही है। फिलहाल अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है।