फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ultrasound centers inspected, records checked

Hathras News: अल्ट्रासाउंड सेंटरों का किया निरीक्षण, अभिलेख जांचे

Thu, 09 May 2024 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 09 May 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound centers inspected, records checked
शहर में एक अल्ट्रासाउंड केंद्र का निरीक्षण करते एसीएमओं डॉ. नरेश गोयल। स्रोत : विभाग - फोटो : Samvad
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी डॉ. नरेश गोयल नरे बुधवार को जिले के कई अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक के बारे में जानकारी ली। मशीनों और केंद्रों के संचालन से संबंधित अभिलेखों की जांच पड़ताल की। निरीक्षण से अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन





बुधवार को नोडल अधिकारी डॉ. नरेश गोयल ने बुधवार को शहर के बड़ा सासनी गेट स्थित फोकस अल्ट्रासाउंड केंद्र का निरीक्षण किया। डॉ. विकास शर्मा अल्ट्रासाउंड करते हुए पाए गए। सभी अभिलेख सही पाए गए। कस्बा मेंडू स्थित एसके अल्ट्रासाउंड निरीक्षण किया। अल्ट्रासोनोलिस्ट मौके पर उपस्थित नहीं मिले। पूछने पर केंद्र संचालक ने बताया कि आज वे अवकाश पर हैं।
विज्ञापन




हाथरस जंक्शन स्थित मान्या अल्ट्रासाउंड केंद्र के निरीक्षण के समय कोई भी चिकित्सक उपस्थित नहीं मिला। उपस्थित स्टाफ ने बताया कि चिकित्सक अभी खाना खाने गए हैं। सिकंदराराऊ स्थित सिटी अल्ट्रासाउंड बंद मिला। सिकंदराराऊ के ही रचित अल्ट्रासाउंड केंद्र पर डॉ. वीपी सिंह कार्य करते हुए पाए गए। एसीएमओ के निरीक्षण से अल्ट्रासाउंड संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed