फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ultrasound Center Operating in Basement Sealed

Hathras News: बेसमेंट में चल रहा था अल्ट्रासाउंड केंद्र, किया सील

Thu, 04 Jun 2026 01:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 04 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound Center Operating in Basement Sealed
सील किया गया अल्ट्रासाउंड केंद्र परिसर। संवाद - फोटो : Samvad
मेंडू रोड स्थित सासनी गेट रेलवे स्टेशन के सामने संचालित फोकस अल्ट्रासाउंड सेंटर के बेसमेंट को प्रशासन ने अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप में सील कर दिया। कार्रवाई से पहले किए गए निरीक्षण में संचालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके थे।
विज्ञापन

एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह ने बताया कि वर्ष 2013 में भवन का नक्शा केवल भूतल और प्रथम तल के लिए स्वीकृत था, जबकि बेसमेंट का निर्माण बिना स्वीकृत मानचित्र के कराया गया। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि नियमों के अनुसार खुली जगह नहीं छोड़ी गई और अग्निशमन व स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं भी पर्याप्त नहीं थीं।
विज्ञापन

प्रशासन ने संचालक को वैध या संशोधित मानचित्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्धारित समय तक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। इसके बाद विनियमित क्षेत्र बोर्ड के निर्णय के तहत बेसमेंट खाली कराकर सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता और जेई मुनेश कुमार मौजूद रहे। अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक डाॅ. विकास शर्मा ने बताया कि सील की करने से पहले प्रशासन ने किसी प्रकार का नोटिस नहीं दिया है। बिना नोटिस दिए ही यह कार्रवाई की गई है, जो कि गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed