फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ug for the works of Amrit Yojana

हाथरस : अमृत योजना के कामों के लिए खोद दी 137 किलोमीटर से अधिक सड़कें

Sun, 01 Aug 2021 11:05 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
ug for the works of Amrit Yojana
हाथरस : अमृत योजना के तहत डाली गई पानी की पाइप लाइन से आवास-विकास कॉलोनी की सड़क में हुए गड्ढे। संव - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में अमृत योजना नगर वासियों के लिए वरदान के स्थान पर अभिशाप साबित हो रही है। योजना के तहत पाइप लाइन डालने के बाद खोदी गई सड़कों की सही तरीके से मरम्मत तक नहीं कराई गई है। इस कारण बारिश में लोगों को जलभराव के चलते घरों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। सच कहें तो यह योजना शहरवासियों को राहत की जगह दर्द दे रही है। नगर पालिका ने आधे शहर की 75 सड़कों का का सर्वे कराया है। इसमें 137 किलोमीटर से अधिक सड़कों की हालत दयनीय मिली हैै। नगर पालिका अध्यक्ष ने डीएम को पत्र लिखकर 25 करोड़ 94 लाख रुपये से अधिक क्षतिपूर्ति की राशि मुहैया कराने की मांग की है, ताकि सड़कों को सही कराया जा सके।
उल्लेखनीय है कि शहर में करीब 34 हजार मकानों में लाखों की आबादी रहती है। केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत शहर के गली-मोहल्लों में पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन डाली गई। खोदी गई सड़कों की कार्यदायी संस्था ने सही से मरम्मत तक नहीं कराई है। इस कारण सीमेंटेंड से लेकर इंटरलॉकिंग सड़कें उबड़-खाबड़ हो गई हैं। वहीं नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि सड़कों के जर्जर होने के कारण सही सफाई भी नहीं हो पाती है। बारिश में सड़कें सही न होने के कारण जलभराव हो रहा है। इस कारण लोगों के लिए घरों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

कई इलाकों में लोगों ने खुद अपने घरों के आगे सड़क को सही किया है। इसके बाद भी वह पूरी तरह से सही नहीं हो सकी है। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का कहना है कि आधे शहर का सर्वे कराया है, जिसमें 137 किलोमीटर से अधिक सड़कें खराब मिली हैं। कुल 75 सड़कों का सर्वे किया गया है। इन सड़कों की मरम्मत के लिए नगर पालिकाध्यक्ष ने डीएम को पत्र लिखकर 25 करोड़ 94 लाख 46 हजार 186 रुपये की क्षतिपूर्ति राशि दिलाने के लिए कहा है, ताकि शहर की सड़कों दुरुस्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत खोदी गई सड़कों का आधे शहर का सर्वे कराया है, जिसमें 75 सड़कों की हालत जर्जर मिली है। इनकी लंबाई 137 किलोमीटर से अधिक है। इसके लिए 25 करोड़ 94 लाख 46 हजार रुपये से अधिक की क्षतिपूर्ति राशि दिलाने के लिए डीएम को पत्र लिखा है, ताकि शहरवासी आसानी से आवागमन कर सकें। इतना पैसा नगर पालिका के पास नहीं है कि सड़कों को सही करा सके। -आशीष शर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed