फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two youths ran away after stealing Rs 42500 from the shop

Hathras News: दुकान से 42500 रुपये चोरी कर भागे दो युवक, सीसीटीवी में कैद हुए चोर, तलाश जारी

Thu, 11 Apr 2024 10:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 10:35 PM IST
सार

दुकानदार लघुशंका करने गया, तो पीछे से दो युवक दुकान के गल्ले से खे 42500 रुपये चोरी कर भाग गए। चोरों की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस उसके आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Two youths ran away after stealing Rs 42500 from the shop
सीसीटीवी वीडियो में कैद चोर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सासनी तहसील के सामने दो शातिर युवक एक दुकान के गल्ले से हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। दुकानदार उस समय लघुशंका करने गया था। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। लोगों ने चोरों का पीछा भी किया, लेकिन वह भाग निकले।

विज्ञापन

विज्ञापन

बिजाहरी निवासी जयप्रकाश कुशवाहा की आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर तहसील के सामने पशु आहार की थोक की दुकान है। 11 अप्रैल की सुबह 11:45 बजे वह दुकान के पीछे लघुशंका करने गए थे। तभी इन्हें खटपट की आवाज सुनाई दी। जैसे ही वह दुकान की ओर आए तो दो युवक उन्हें गल्ले में रखे 42500 रुपये चोरी कर भागते दिखाई दिए। दुकानदार ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ भी उनके पीछे दौड़ पड़ी। चोर मौके का फायदा उठाकर एक गली में घुसकर चकमा देकर भाग निकले। पीड़ित दुकान स्वामी ने इस आशय की तहरीर थाने में दी है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद राठी का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों से मिली फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed