{"_id":"6633de06708e256b0d0f7e34","slug":"two-year-old-innocent-drank-chemical-by-mistake-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गलती से केमिकल पी गया दो साल का मासूम, मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गलती से केमिकल पी गया दो साल का मासूम, मौत, परिवार में छाया मातम
Fri, 03 May 2024 12:10 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 03 May 2024 12:10 AM IST
सार
समीर घर पर खेल रहा था। परिजनों की नजर जैसे ही बच्चे से हटी। वैसे ही बच्चे ने घर पर रखा दूध में डालने वाला केमिकल पी लिया। उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख परिजनों के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन परिजन बालक को इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल
- फोटो : संवाद
विस्तार
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला फार्म में 2 मई की सुबह दो वर्षीय मासूम बालक ने घर पर रखा केमिकल गलती से पी लिया। बच्चे की हालत बिगड़ गई। परिजन उसको इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला फार्म निवासी समीर (2) पुत्र जयवीर सिंह 2 मई की सुबह घर पर खेल रहा था। परिजनों की नजर जैसे ही बच्चे से हटी। वैसे ही बच्चे ने घर पर रखा दूध में डालने वाला केमिकल पी लिया। उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख परिजनों के होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन
आनन-फानन परिजन बालक को इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने अस्पताल में ही करुण-क्रंदन शुरु कर दिया। रोते-बिलखते परिजन शव को लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन