{"_id":"656b65655ed9795e990541aa","slug":"two-year-old-akhand-singh-chauhan-will-model-for-amazon-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Little Star: दो साल का अखंड बना मॉडल, हुआ फोटो शूट, अमेजॉन के लिए करेगा ब्रांडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Little Star: दो साल का अखंड बना मॉडल, हुआ फोटो शूट, अमेजॉन के लिए करेगा ब्रांडिंग
Sat, 02 Dec 2023 10:42 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 02 Dec 2023 10:42 PM IST
सार
वैसे तो अमेजॉन जैसी बड़ी कंपनियां प्रचार-प्रसार के लिए बॉलीवुड स्टार या फिर बड़े मॉडल को चुनती हैं, लेकिन क्यूट फेस और एटीट्यूड देखते हुए अमेजॉन ने अपने कपड़ों के प्रमोशन के लिए सहपऊ क्षेत्र के गांव गुतहरा के एक नन्हे बच्चे कुंवर अखंड सिंह चौहान को स्टार किड के रूप में चुना है।
विज्ञापन
अखंड सिंह चौहान
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव गुतहरा का रहने वाला अखंड सिंह चौहान को अमेजॉन ने अपने ब्रांड प्रमोशन के लिए चुना है। दो साल के नन्हे अखंड को अब ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के प्रोडक्ट प्रमोशन में देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
वैसे तो अमेजॉन जैसी बड़ी कंपनियां प्रचार-प्रसार के लिए बॉलीवुड स्टार या फिर बड़े मॉडल को चुनती हैं, लेकिन क्यूट फेस और एटीट्यूड देखते हुए अमेजॉन ने अपने कपड़ों के प्रमोशन के लिए सहपऊ क्षेत्र के गांव गुतहरा के एक नन्हे बच्चे कुंवर अखंड सिंह चौहान को स्टार किड के रूप में चुना है।
विज्ञापन
विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि उनका बेटा अखंड महज दो साल का है और वह अभी से स्टार बन गया है। अमेजॉन द्वारा उसका फोटो शूट भी कराया है। अमेजॉन ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ने इस दो साल के बच्चे को कपड़ों के ब्रांड प्रमोशन के लिए चुना है। उन्होंने बताया कि इसके लिए आगरा में ऑडिशन हुए थे, जिसमें अखंड को सफलता मिली।
विज्ञापन