{"_id":"65635a8be7d16b58ae0247e5","slug":"two-smugglers-arrested-along-with-1-24-quintals-of-ganja-worth-rs-70-lakhs-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: 70 लाख के एक क्विंटल गांजे समेत दो तस्कर गिरफ्तार, एक हाथरस का, छत्तीसगढ़ से लाकर करते थे सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: 70 लाख के एक क्विंटल गांजे समेत दो तस्कर गिरफ्तार, एक हाथरस का, छत्तीसगढ़ से लाकर करते थे सप्लाई
Sun, 26 Nov 2023 08:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 26 Nov 2023 08:17 PM IST
सार
थाना कपूरपुर व एएनटीएफ मेरठ की संयुक्त पुलिस टीम ने दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को सिरोधन बाईपास से गिरफ्तार किया गया है। इनमें कोंडरा थाना हसायन जनपद हाथरस निवासी प्रवेश कुमार उर्फ बाबू भी है।
विज्ञापन
दो तस्कर गिरफ्तार।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एएनटीएफ मेरठ और कपूरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1.24 क्विंटल अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद किया गया गांजा छत्तीसगढ़ से लाया जा रहा था। इस गांजे की अंतरराज्यीय बाजार में कीमत लगभग 70 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
सीओ पिलखुवा जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कपूरपुर व एएनटीएफ मेरठ की संयुक्त पुलिस टीम ने दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को सिरोधन बाईपास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
एक हाथरस के हसायन का
आरोपियों की पहचान नागिरपुरा थाना फतेहपुर सीकरी जनपद आगरा निवासी चेतराम व कोंडरा थाना हसायन जनपद हाथरस निवासी प्रवेश कुमार उर्फ बाबू के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ कपूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त वैगनार कार व एक टाटा कैंटर, दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ से लाकर करते थे सप्लाई
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये लोग बरामद कार व कैंटर में छत्तीसगढ़ से अवैध गांजा को छिपाकर लाते थे और उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों, हरियाणा व दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई कर लाभ कमाते थे। पिछले काफी दिनों से आरोपी टीम की रडार पर थे और इनकी निगरानी की जा रही थी।