{"_id":"679524d8a73e5b17f10d3b08","slug":"two-sides-of-mangalmukhis-clashed-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: चादर चढ़ाने जा रहे मंगलामुखियों के दो पक्ष भिड़े, तीन घायल, देर तक हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: चादर चढ़ाने जा रहे मंगलामुखियों के दो पक्ष भिड़े, तीन घायल, देर तक हुआ हंगामा
Sat, 25 Jan 2025 11:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:22 PM IST
सार
मंगलामुखियों के एक पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कहा कि एक फर्जी मंंगलामुखी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कस्बे में रहता है। आरोप है कि फर्जी मंगलामुखी एवं उसके परिवार के लोगों ने मंगलामुखियों को कस्बे के एक भी घर से नेग न मांगने की धमकी दी।
विज्ञापन
थाने में पुलिस से बातचीत करते मंगलामुखी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
सासनी कस्बा में चल रहे उर्स में 25 जनवरी को चादर चढ़ाने जा रहे मंगलामुखियों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया, जिससे तीन मंगलामुखी घायल हो गए। हमलावर को मंगलामुखियों ने पकड़ लिया और उसे पीटते हुए थाने ले गए। थाने पर भी काफी देर तक हंगामा हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने हमलावर पक्ष की एक महिला सहित तीन लोगों का शांति भंग के तहत चालान किया है। मंगलामुखियों के एक पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कहा कि एक फर्जी मंंगलामुखी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कस्बे में रहता है। आरोप है कि फर्जी मंगलामुखी एवं उसके परिवार के लोगों ने मंगलामुखियों को कस्बे के एक भी घर से नेग न मांगने की धमकी दी।
विज्ञापन
25 जनवरी की दोपहर करीब एक बजे मंगलामुखी बिंदिया मौसी अपने साथियों के साथ हसन शाह बिलाली के उर्स में चादरपोशी करने जा रही थीं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से भी मंगलामुखी आए हुए थे। तभी आरोपी फर्जी मंगलामुखी उनके घर में घुस गया और तोड़फोड़ करने लगा। इसे लेकर वहां हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन
बिंदिया मौसी का कहना है कि आरोपी ने उनके साथियों पर हमला कर दिया, जिससे तीन मंगलामुखी घायल हो गए। इसके बाद सभी मंगलामुखियों ने मिलकर उसे पकड़ लिया और पीटते हुए थाने ले गए। वहां उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ योगेंद्रकृष्ण नारायण का कहना है कि आरोपी अशोक उर्फ मनचली, एक महिला व एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की गई है।