फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two sharp shooters absconding in contractor Munendra murder case arrested

ठेकेदार मुनेंद्र हत्याकांड: फरार चल रहे दो शार्प शूटर गिरफ्तार, मृतक की पत्नी सहित पांच आरोपी जा चुके हैं जेल

Sun, 28 Jul 2024 05:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 28 Jul 2024 05:04 PM IST
सार

हत्याकांड में फरार चल रहे भाड़े के दो शार्प शूटरों की तलाश थी। कोतवाली सदर पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) व सर्विलांस टीम जुटी हुई थी। 28  जुलाई को हाथरस के तफररा रोड स्थित गोपाल नमकीन फैक्ट्ररी के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Two sharp shooters absconding in contractor Munendra murder case arrested
ठेकेदार मुनेंद्र हत्याकांड में फरार चल रहे दो शार्प शूटर गिरफ्तार - फोटो : पुलिस

विस्तार

हाथरस कोतवाली सदर पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) व सर्विलांस टीम को 28 जुलाई में ठेकेदार मुनेंद्र उपाध्याय हत्याकांड में फरार चल रहे दो शार्प शूटर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। गिरफ्तार शूटरों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। मामले में मृतक ठेकेदार की पत्नी सहित पांच आरोपी जेल जा चुके हैं।

विज्ञापन


बता दें कि 19 जुलाई को कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव ग्वारऊ हाल निवासी गणेश सिटी कॉलोनी आगरा रोड ठेकेदार मुनेंद्र उपाध्याय (48) पुत्र पुरुषोत्तमदास की तड़के पांच बजे गिजरौली से कलवारी को जाने वाले मार्ग पर एफसीआई गोदाम के सामने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह टहलने के लिए जा रहे थे। मुनेंद्र पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका, नगर पंचायत आदि में होने वाले कार्यों के ठेका लिया करते थे। घटना के संबंध में मृतक ठेकेदार के भाई अशोक उपाध्याय पुत्र पुरुषोत्तमदास, निवासी, हरवंश बिहार कॉलोनी ने मृतक ठेकेदार की पत्नी प्रियंका उपाध्याय व भानू पुत्र भूपेंद्र उर्फ भूरा, निवासी ऐंहन थाना जंक्शन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


जिसमें उन्होंने कहा था अनैतिक संबंध के चलते उनके भाई की गोली मारकर हत्या की गई है। कोतवाली सदर पुलिस ने मृतक मुनेंद्र की पत्नी व तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। मुख्य आरोपी भानू पुत्र भूपेंद्र उर्फ भूरा निवसी ऐंहन ने एक पुराने में मुकदमे में अपनी जमानत तुड़वाकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्याकांड में फरार चल रहे भाड़े के दो शार्प शूटरों की तलाश में कोतवाली सदर पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) व सर्विलांस टीम जुटी हुई थी। 28  जुलाई को शहर के तरफरा रोड स्थित गोपाल नमकीन फैक्ट्ररी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार शार्प शूटर ने अपने नाम विशाल शर्मा उर्फ विशाल पंडित पुत्र जितेंद्र कुमार शर्मा, निवासी काकौड़ी थाना चंदपा व विशाल कश्यप उर्फ कालू पुत्र राजीव कश्यप, निवासी मोहल्ला छिपैटी कस्बा सासनी बताए हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त दो तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार, कोतवाली सदर व निरीक्षक गिरीश चन्द्र गौतम प्रभारी स्वाट/सर्विलांस टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed