{"_id":"576ed0704f1c1ba321b492b8","slug":"two-sdms-and-adm","type":"story","status":"publish","title_hn":" दो एसडीएम कार्यमुक्त, एडीएम का आगरा तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो एसडीएम कार्यमुक्त, एडीएम का आगरा तबादला
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शासन ने जिले की प्रशासनिक मशीनरी में शनिवार को बड़ा बदलाव किया है। अपर जिलाधिकारी से लेकर दो उपजिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी और तहसीलदारों का शासन ने तबादला कर दिया है। हालांकि इनमें से ज्यादातर की जगह कोई नई तैनाती नहीं की गई है। इन तबादलों को लेकर प्रशासनिक हलकों में शनिवार को दिन भर सरगर्मियां जोरों पर रहीं। इन तबादलों के बाद जिले की हाथरस सदर और सासनी तहसीलें फिलहाल एसडीएम विहीन हो गई हैं। अभी कुछ और अधिकारियों की जल्द जिले से विदाई होने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं।
कुछ महीने पहले ही तैनात किए गए अपर जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह को अब आगरा में एडीएम सिटी के रूप में स्थानांतरित किया गया है, जबकि उनकी जगह अलीगढ़ के चकबंदी विभाग में डीडीसी के पद पर तैनात अली हसन को हाथरस का नया एडीएम वित्त एवं राजस्व बनाया गया है। इनके अलावा एसडीएम सदर केहरी सिंह का तबादला बरेली और एसडीएम सासनी वैभव मिश्रा का पूर्व में ही चित्रकूट जिले में तबादला हो चुका था। लिहाजा दोनों अधिकारियों को नई जगहों के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है, जबकि एसडीएम सादाबाद अभिषेक सिंह का तबादला भी पूर्व में शासन ने कर दिया था, लेकिन अब इसे निरस्त कर दिया गया है। झांसी से शासन ने राजेश कुमार की तैनाती यहां की है। हालांकि उन्होंने अभी तक आमद नहीं कराई है।
तहसीलदार सदर अवधेश कुमार शर्मा का तबादला बुलंदशहर जिले में कर दिया गया है। हालांकि अभी उनकी जगह कोई नई तैनाती नहीं की गई है। नायब तहसीलदार के रूप में मनोज वार्ष्णेय की फिर से हाथरस वापसी हो गई है। उन्हें सदर तहसील में ही तैनाती दी गई है। डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने बताया कि अब तक सासनी और हाथरस में किसी भी एसडीएम की तैनाती नहीं की गई है, लेकिन विचार चल रहा है। गौरतलब है कि जिले में ओसी कलेक्ट्रेट के अलावा एक डिप्टी कलेक्टर अतिरिक्त तैनात हैं। शीघ्र ही दोनों तहसीलों में उपजिलाधिकारियों की तैनाती कर दी जाएगी। इधर, हाथरस के डीएएसओ सुनील कुमार सिंह का तबादला भी फीरोजाबाद कर दिया गया है। उनकी जगह श्रावस्ती जिले से सुरेंद्र यादव की यहां तैनाती कर दी गई है।