{"_id":"66677aea5c62e986810b3184","slug":"two-people-including-a-woman-died-due-to-cardiac-arrest-hathras-news-c-56-1-sknl1012-116079-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हृदयगति रुकने से महिला सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हृदयगति रुकने से महिला सहित दो की मौत
Tue, 11 Jun 2024 03:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी में हृदय गति रुकने से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। रविवार की रात को महिला सहित दो लोगों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। दोनों को हालत बिगड़ने पर परिजन बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव सिंचावली निवासी मान्या देवी (45) पत्नी अनार सिंह को रविवार की रात को अचानक सीने में दर्द उठा। परिजन आनन-फानन उन्हें इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रोते-बिलखते हुए परिजन शव को लेकर गांव चले गए।
दूसरी ओर, कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव हर्दपुर निवासी मुकेश कुमार (50) पुत्र अमर सिंह की रविवार की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने सीने में दर्द होने की शिकायत की। आनन-फानन परिजन उन्हें इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने देखने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। अस्पताल में ही परिजन रोने-बिलखने लगे और शव को लेकर चले गए।