फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two people die in road accident

चार सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

Wed, 25 Nov 2020 11:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two people die in road accident
सड़क दुर्घटना में घायल युवक। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

क्षेत्र में हुईं चार सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच गई और घटना के संबंध में पूछताछ की। मृतकों के परिवारों मेें कोहराम मचा हुआ था।
मंगलवार की देर रात आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर हिंदुस्तान होटल के निकट एक वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पिंटू शर्मा पुत्र गिरीश शर्मा निवासी दयालबाग आगरा की मौत हो गई। चिकित्सकों ने भी पिंटू को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। इधर, बुधवार की देर शाम मथुरा रोड पर सौरव वाटिका के निकट किसी वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार बाघऊ हाथरस जंक्शन के रहने वाले कन्हैयालाल पुत्र बाबूलाल और आकाश पुत्र चंद्रवीर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आकाश की कुछ देर बाद ही मौत हो गई, जबकि कन्हैया को सीएचसी सादाबाद से आगरा के लिए रेफर किया गया है। यह दोनों बिसावर से अपनी किसी रिश्तेदारी में से लौट रहे थे। इधर, बिसावर के गांव टीकैत के पास भी किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दिनेश पुत्र रनवीर सिंह निवासी नगला चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह बाइक सवार दाऊजी की तरफ से वापस लौट रहे थे। घटना स्थल पर पुलिस भी पहुंच गई। इधर, गांव मीरपुर के निकट भी बाइक सवार समीना पत्नी इदरीश और गुलनार पुत्र इदरीश निवासी अनौड़ा राया मथुरा सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।

सड़क दुर्घटनाओं में घायल युवक।

सड़क दुर्घटनाओं में घायल युवक। - फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed