{"_id":"64b6a07d8dad44945c0f8895","slug":"two-people-absconding-in-gangster-act-arrested-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 28 साल से चल रहे फरार, भेष और नाम बदल कर रहे थे, ऐसे पकड़े दो गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 28 साल से चल रहे फरार, भेष और नाम बदल कर रहे थे, ऐसे पकड़े दो गैंगस्टर
Tue, 18 Jul 2023 07:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 18 Jul 2023 07:54 PM IST
सार
मुरसान थानाध्यक्ष योगेश कुमार का कहना है कि शिवकुमार पुत्र गोकुल शर्मा व महिपाल पुत्र सुखबीर जाट निवासीगण गांव बिलसूरी थाना सिकन्द्राबाद बुलन्दशहर अपनी पहचान छिपाकर नोएडा में जगह-जगह अपना भेष व नाम बदल कर रह रहे थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार गैंगस्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के थाना मुरसान पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में 28 वर्षों से फरार चल रहे और भेष-नाम बदल कर रह रहे दो वारंटी (गैर-जमानती) अभियुक्तों की नोएडा से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मुरसान थानाध्यक्ष योगेश कुमार का कहना है कि शिवकुमार पुत्र गोकुल शर्मा व महिपाल पुत्र सुखबीर जाट निवासीगण गांव बिलसूरी थाना सिकन्द्राबाद बुलन्दशहर अपनी पहचान छिपाकर नोएडा में जगह-जगह अपना भेष व नाम बदल कर रह रहे थे।
विज्ञापन
इनकी गिरफ्तारी के लिये न्यायालय द्वारा कुर्की वारण्ट भी निर्गत किये गये थे। अभियुक्त शिवकुमार व महिपाल वर्ष 1995 से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे थे। फरार होने की बाद कभी अपने गांव नही लौटे।
विज्ञापन