{"_id":"64f1d2193cde4ccfc80478c1","slug":"two-parties-clash-over-tying-of-animals-and-water-logging-in-the-street-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: गली में पशु बांधने एवं जलभराव पर दो पक्ष भिड़े, मारपीट एवं पथराव, महिला सहित चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: गली में पशु बांधने एवं जलभराव पर दो पक्ष भिड़े, मारपीट एवं पथराव, महिला सहित चार लोग घायल
Fri, 01 Sep 2023 05:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 01 Sep 2023 05:29 PM IST
सार
वीरेन्द्र सिंह भैंस पालन एवं दूध बेचने का कार्य करता है। वह अपनी भैंस एवं पशुओं को गली में बांधता है। विजय वार्ष्णेय के मकान का पानी भी गली में निकलता है। जिससे गली में जलभराव से आने-जाने वालों को परेशानी होती है। इसी बात को लेकर देर रात दोनों पक्ष भिड़ गए।
विज्ञापन
मानिकपुर में मारपीट एवं पथराव के बाद गली में फिंकी एवं टूटी ईटें
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बृहस्पतिवार की देर रात हाथरस में जलेसर रोड स्थित सहपऊ क्षेत्र के गांव मानिकपुर पर गली में पशु बांधने एवं जलभराव को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले तो दोनों ओर से गाली-गलौज हुई, बाद में मारपीट एवं पथराव शुरू हो गया। मारपीट एवं पथराव में दोनों पक्षों से एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले आई और उनका उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गली में वीरेन्द्र सिंह एवं विजय वार्ष्णेय के मकान आमने-सामने हैं । वीरेन्द्र सिंह भैंस पालन एवं दूध बेचने का कार्य करता है। वह अपनी भैंस एवं पशुओं को गली में बांधता है। विजय वार्ष्णेय के मकान का पानी भी गली में निकलता है। जिससे गली में जलभराव से आने-जाने वालों को परेशानी होती है। इसी बात को लेकर देर रात दोनों परिवार के लोग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए बाहर निकल आए।
विज्ञापन
पहले तो दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई, फिर दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में ही पथराव शुरू हो गया। मारपीट एवं पथराव में एक पक्ष से मोनू एवं दूसरे पक्ष से चेतन वार्ष्णेय, विजय कुमार एवं विजय की पत्नी तन्नू घायल हो गए। पथराव की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और उनका उपचार कराया।
प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित कुमार का कहना कि कोतवाली में अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी ।