फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two innocent children died due to fever and vomiting-diarrhea in Chandaus

Hathras News: चंडौस में बुखार और उल्टी-दस्त से दो मासूमों की मौत

Fri, 05 Sep 2025 02:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Two innocent children died due to fever and vomiting-diarrhea in Chandaus
मौसम में बदलाव से बुखार, उल्टी-दस्त सहित संक्रामक रोगों का प्रकोप चल रहा है। चंडौस दो मासूम बच्चों की बुखार और उल्टी-दस्त से मौत हो गई। वहीं गांव करसुआ में एक महिला की बुखार से जान चली गई। गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

गांव किन्हुआं निवासी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शारदा चौहान ने बताया कि उनकी नातिन माही (5) को पांच-छह दिन से बुखार आ रहा था, बच्ची मां आशा वर्कर है, इसलिए तुरंत उसका डॉक्टरों से इलाज कराया, ज्यादा तबियत खराब होने पर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां से एक निजी हास्पीटल ले गए, जहां बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे माही की उपचार के दौरान मौत हो गई वह दो बहनों में छोटी थी। कस्बा के चामड़ मोहल्ला निवासी गजेन्द्र सिंह के बेटे तरुण दिवाकर (4) को बुधवार की रात को अचानक उल्टी-दस्त होने लगे, उसे कस्बे के निजी डाक्टरों को दिखाया सुधार नहीं होने पर बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे जट्टारी ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गयी। तरुण दो भाई और एक बहन में तीसरे नंबर का था। परिजनों ने बताया कि बालक की मां भी उल्टी-दस्त से पीड़ित है, जिनका उपचार चल रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर कुलदीप राजपुरी का कहना है कि शुक्रवार को टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

लोधा के गांव करसुआ निवासी योगेश स्वरूप उपाध्याय ने बताया कि उनकी भाभी शिवानी (28) पत्नी भगवान स्वरूप उपाध्याय को दो दिन से तेज बुखार आ रहा था, इस पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत बिगड़ने पर आगरा के अस्पताल ले गए ,जहां बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शिवानी ने तीन छोटे बच्चे, जिसमें दो बेटे, एक बेटी सहित परिजनों को बिलखते छोड़ा है। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में 12-14 लोग बुखार से पीड़ित हैं, जिसमें...
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीएचसी नेहरा प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया गांव करसुआ में बुखार से महिला की मौत की सूचना मिली है, गांव में पहुंच कर एक स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा, जिन लोगों को बुखार है, उनकी जांच कर दवा वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed