{"_id":"7ad35e5aa12c1675eaf3d2b5d9fd50fb","slug":"two-hundred-new-teachers-will-be-posted-in-hathras-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 नए शिक्षकों की तैनाती की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 नए शिक्षकों की तैनाती की तैयारी
अमर उजाला ब्यूूराे/हाथ्ारस
Updated Mon, 26 Oct 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग को अब 200 और नए सहायक अध्यापक मिल जाएंगे। जिससे शिक्षकों की कमी से जूझ रहे विभाग को कुछ राहत मिलेगी। विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार होगा। इसके लिए सोमवार को बीएसए कार्यालय में बीटीसी प्रशिक्षुओं की काउंसलिंग कराई गई। इसमें सुबह से शाम तक काउंसिलिंग कराने वाले आवेदकों की भीड़ लगी रही।
शिक्षकों की कमी से जूझ रहे बेसिक शिक्षा विभाग में बीटीसी टेट पास शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके माध्यम से हाथरस में 200 सहायक अध्यापकों की भर्ती होनी है। इसके लिए विभाग को प्राप्त हुए ऑनलाइन आवेदनों की कट ऑफ जारी कर दी गई है। इसके आधार पर सोमवार को बीएसए कार्यालय में सुबह से शाम तक काउंसलिंग कराई गई। देर शाम तक काउंसलिंग के लिए आवेदकों की बीएसए कार्यालय में भीड़ लगी हुई थी। विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस काउंसलिंग में 500 आवेदकों को शामिल किया गया है।
इनमें से टॉप मेरिट वाले 200 आवेदकों को सहायक अध्यापक के रूप में नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। इस काउंसलिंग में बीएसए के अलावा डीएम की नामित सदस्य जीएसएएस कन्या हाईस्कूल मुरसान की प्रधानाचार्य अहिंसा नाइटिंगल, बीएसए कार्यालय से डीसी दुष्यंत गौतम, एसएन सिंह, यूआरसी अशोक ढ़ाकरा, शिक्षक राघवेंद्र गुप्ता, पटल सहायक कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय आदि लोग लगे हुए थे।