{"_id":"64a2c1102ee65e6f400014b4","slug":"two-deaths-in-one-family-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एक ही परिवार में दो मौतें, एक कैंसर से तो दूसरे हादसे में चल बसे, टूटा दुखों का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एक ही परिवार में दो मौतें, एक कैंसर से तो दूसरे हादसे में चल बसे, टूटा दुखों का पहाड़
Mon, 03 Jul 2023 06:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 03 Jul 2023 06:07 PM IST
सार
रविवार की शाम को जसवंत की पत्नी 50 वर्षीय शारदा देवी के कैंसर से मौत हो गई। गरीब होने के कारण उनका इलाज ठीक से नहीं हो सका। इधर, जसवंत के बड़े भाई हरप्रसाद भी हादसे में घायल हो गए थे। सोमवार की सुबह आगरा में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
वह घर, जहां हुईं दो मौतें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव पट्टी बहराम में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से शोक की लहर दौड़ गई है। गांव के गीतम सिंह के दो पुत्र थे। इनमें से हरप्रसाद चाट बेचने का काम करते थे। उनके छोटे भाई जसवंत सिंह भी मजदूरी करने के साथ चाट बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की शाम को जसवंत की पत्नी 50 वर्षीय शारदा देवी के कैंसर से मौत हो गई। गरीब होने के कारण उनका इलाज ठीक से नहीं हो सका। इधर, जसवंत के बड़े भाई हरप्रसाद भी हादसे में घायल हो गए थे। सोमवार की सुबह आगरा में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह शारदा का परिवार ग्रामीणों के साथ उनके शव का अंतिम संस्कार कर रहा था, उसी समय हरप्रसाद की मौत ने वहां मौजूद ग्रामीणों को गम में डुबो दिया। अब दोनों भाइयों के परिवार सरकार की मदद की आस लगाए हुए हैं।