फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two cattle found dead, one sick, Gosevak arrived

Hathras News: मृत मिले दो गोवंश, एक बीमार, पहुंचे गोसेवक

Mon, 01 May 2023 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two cattle found dead, one sick, Gosevak arrived
सादाबाद मृत गोवंश के मामले में जानकारी करती पुलिस।  संवाद - फोटो : samvad
रविवार सुबह कूपा मार्ग क्षेत्र में गोवंश की मौत पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर गोसेवक पहुंच गए। घटना के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से बात की गई। जिलाधिकारी द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने के बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे।
विज्ञापन




शनिवार को इस इलाके में दो गोवंश की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने मिलकर दोनों को दफना दिया। रविवार सुबह तीन गोवंश अचेत अवस्था में दिखाई पड़े। इससे आसपास खलबली मच गई। गोसेवक जतिन सारस्वत, दिव्यांश शर्मा सहित हिंदू संगठन से जुड़े कई लोग मौके पर पहुंच गए। गोसेवकों द्वारा डीएम को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन



डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार अजय संतोषी, प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह, कस्बा इंचार्ज और पशु चिकित्सक घटनास्थल पर पहुंच गए। दो गोवंश मृत मिले। एक अचेत अवस्था में था। उसे उपचार के लिए भिजवाया गया। जतिन सारस्वत ने पुलिस को शिकायत देते हुए आशंका जाहिर की है कि अज्ञात लोगों द्वारा विषाक्त पदार्थ देकर गोवंश को मारा जा रहा है। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed