फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two brothers accused of misdeed in Hathras sent jail

हाथरस: दुष्कर्म के आरोपी दो सगे भाई भेजे गए जेल, दोनों की डीएनए जांच कराकर नमूने जांच को भेजे गए

Sat, 30 Apr 2022 10:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ (हाथरस)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ (हाथरस) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 30 Apr 2022 10:51 PM IST
सार

पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले को लेकर एसपी पीड़िता के घर पहुंचे। साथ ही पीड़ित किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
Two brothers accused of misdeed in Hathras sent jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस की सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को को 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी दो सगे भाइयों को शनिवार को कोतवाली पुलिस ने जेल भेज दिया। एसपी विकास कुमार वैद्य ने पीड़िता के घर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। 

विज्ञापन


किशोरी की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उसकी बेटी के साथ जसवंत नाम के आरोपी ने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। जब वह मौके पर पहुंची तो आरोपी के भाई सौरभ ने तमंचा दिखाकर उसे धमकाया और उसके साथ मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपियों की डीएनए जांच कराई गई और नमूना जांच के लिए भेजा गया है। शनिवार को एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। इधर, पुलिस ने आरोपियों को चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed