{"_id":"65d1f1a08f3945487d0122f0","slug":"two-bikes-collided-with-each-other-another-collided-with-a-cow-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दो बाइक आपस में भिड़ीं, एक अन्य गोवंश से टकराई, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दो बाइक आपस में भिड़ीं, एक अन्य गोवंश से टकराई, दो घायल
Sun, 18 Feb 2024 05:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 18 Feb 2024 05:31 PM IST
सार
हाथरस के सादाबाद जलेसर मार्ग पर दो बाइक आपस में टकरा गईं और एक अन्य बाइक गोवंश से टकरा गई। दोनों हादसों में दो लोग घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के सादाबाद जलेसर मार्ग पर 18 फरवरी दोपहर तीन बजे दो बाइक आपस में टकरा गई । दोनों के मध्य हुई टक्कर एक बाइक सवार घायल हो गया। जबकि दूसरा अपनी बाइक लेकर घटनास्थल से भाग गया ।
विज्ञापन
गांव महरारा निवासी श्याम सुन्दर बाइक से सादाबाद से गांव जा रहा था । अचानक उक्त मार्ग पर गांव थरौरा चौराहा के पास सामने से आ रही बाइक रोड में पड़े गड्ढे को बचाने के प्रयास में उससे टकरा गई । बाइक की टक्कर से वह वहीं पर गिर पड़ा । राहगीरों ने उसे सहपऊ सीएचसी पर भर्ती कराया । सीएचसी पर उसके परिजन भी पहुंच गए । वह उसे इलाज के लिए किसी निजी चिकित्सालय ले गए हैं ।
विज्ञापन
गोवंश से टकराकर गिरी बाइक , बाइक सवार घायल
17 फरवरी की देर रात सादाबाद-जलेसर मार्ग पर एक बाइक से गोवंश टकरा गया । गोवंश के टकराने से बाइक सवार रोड पर गिर पड़ा और बुरी तरह से घायल हो गया । मौके पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए आगरा ले गए। मोहल्ला होलीगेट निवासी देवेन्द्र सिंह रात लगभग 11 बजे बाइक से कस्बा लौट रहा था । जैसे ही उसकी बाइक मढ़ाका के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंची, तो सामने से आ रहे गोवंश से टकरा गई, जिससे वह रोड पर गिर पड़ा । सूचना मिलने पर पुलिस एवं उसके परिजन मौके पर पहुंच गए । वह इलाज के लिए आगरा ले गए। उसके एक पैर की हड्डी टूट गई है।
विज्ञापन