{"_id":"65edfb24f6422e37b80c5944","slug":"two-bike-riders-died-in-collision-with-unknown-vehicle-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Road Accident: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर ही मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Road Accident: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर ही मौत, परिवार में छाया मातम
Sun, 10 Mar 2024 11:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:55 PM IST
सार
जनपद मथुरा थाना बलदेव के नगला मोहन निवासी दो दोस्त देर रात पर अपने घर नगला मोहन वापस जा रहे थे। रास्ते में पीहुरा गांव के पास रजवाहे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव पीहुरा के रजवाहे पर 10 मार्च रात एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों रौंद दिया। सड़क दुर्घटना में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए सीएचसी सादाबाद भेज दिया। शवों को वहां पर रखवाया गया है।
विज्ञापन
जनपद मथुरा थाना बलदेव के नगला मोहन निवासी इमरान खान पुत्र उमरुद्दीन एवं उसका दोस्त सोहिल निवासी कल्याण गढ़ी देर रात पर अपने घर नगला मोहन वापस जा रहे थे। रास्ते में पीहुरा गांव के पास रजवाहे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त की। शिनाख्त के बाद पुलिस में मृतकों परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की। इधर, घटना की सूचना मिलते ही युवकों के परिवारों में मातम छा गया। परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पर दौड़ पड़े। वहां पहुंच कर उन्होंने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि अब तक मृतक युवकों के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन