फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two bike-borne assailants shot a suspicious young man, referred

Hathras News: बाइक सवार दो हमलावरों ने लघुशंका कर रहे युवक को मारी गोली, रेफर

Mon, 03 Jul 2023 12:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 03 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two bike-borne assailants shot a suspicious young man, referred
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जैनी गढ़ी के पास शनिवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने लघुशंका कर रहे युवक को गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन





30 वर्षीय देवेंद्र पुत्र सियाराम निवासी गढ़ी जैनी थाना हाथरस गेट शनिवार की रात घर से बाहर निकला। युवक रास्ते में लघुशंका कर रहा था। इस बीच बाइक सवार दो हमलावर आए और युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के कंधे के पास लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोग एकत्रित हो गई। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस भी मौके अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन




पुलिस ने युवक के परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की। फिलहाल युवक को गोली क्यों मारी गई, इसका कारण पता नहीं चल पाया है। घायल युवक का अलीगढ़ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस संंबंंध में थाना हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि बाइक सवार दो हमलावरों द्वारा एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। परिजन घटना के पीछे का कारण नहीं बता पाए हैं। अभी तक मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुुकदमा दर्ज कर विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed