{"_id":"63f4c5e88e19183d9008a7fa","slug":"two-arrested-for-duping-2-10-lakh-by-luring-iphone-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आईफोन का लालच देकर 2.10 लाख ठगने में दो गिरफ्तार, हाथरस का रहने वाला है एक आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आईफोन का लालच देकर 2.10 लाख ठगने में दो गिरफ्तार, हाथरस का रहने वाला है एक आरोपी
Tue, 21 Feb 2023 06:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 21 Feb 2023 06:54 PM IST
सार
आईफोन का ऑफर देकर ठगी हुई। एक गिरोह नंबर देता था। जिसके बाद वे लोगों को फर्जी वेबसाइट पर लुभावने ऑफर देकर ठगी करते थे। ठगी करने के बाद वे नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल देते थे।
विज्ञापन
साइबर क्राइम करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भिवानी साइबर थाना पुलिस ने आईफोन का ऑफर देकर करीब 2.10 लाख रुपये ठगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर हासिल कर पूछताछ की गई। मंगलवार को न्यायालय ने दोनों आरोपियों न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों की पहचान हाथरस निवासी अमित व जिला सुल्तानपुर निवासी रोहित के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस को सुरपुरा खुर्द निवासी मुकेश ने बताया कि उसके पास एक कॉल आई। जिस पर उसे आईफोन कम रुपये में देने का ऑफर दिया गया और विभिन्न चार्जेज के बहाने उससे करीब 2.10 लाख रुपये ठग लिए गए। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस संबंध में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनको एक गिरोह नंबर देता था। जिसके बाद वे लोगों को फर्जी वेबसाइट पर लुभावने ऑफर देकर ठगी करते थे। ठगी करने के बाद वे नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल देते थे। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन