फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   two and a half year old child who was defecating crushed by a tractor in front of his father

Hathras News: शौच कर रहे ढाई साल के बच्चे को पिता के सामने ही ट्रैक्टर से कुचला, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 11 Jul 2022 09:46 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 11 Jul 2022 09:46 PM IST
सार

बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते हुए बच्चे के शव को लेकर पुलिस के पास पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। 

विज्ञापन
two and a half year old child who was defecating crushed by a tractor in front of his father
मृतक बच्चा मोहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव सुसायत कलां में रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे खेत में शौच कर रहे ढाई साल के बच्चे को एक व्यक्ति ने उसके पिता के सामने ही ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। घायल बच्चे को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।  

विज्ञापन


सासनी क्षेत्र के गांव सुसायात कलां निवासी बंटी रविवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे अपने ढाई साल के बेटे मोहन को शौच कराने के लिए पास के खेत में ले गया। इस दौरान गांव का नामजद गौरव वहां ट्रैक्टर लेकर आया और उसके बच्चे को कुचलकर भाग गया। बच्चा लहूलुहान हो गया। घायल बच्चे को परिजन उपचार के लिए ले अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां बच्चे ने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए और बच्चे को घर लेकर पहुंचे। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते हुए बच्चे के शव को लेकर पुलिस के पास पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन


यहां ट्रैक्टर चालक पर जानबूझ कर मासूम को कुचल देने का आरोप लगाया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली सासनी प्रभारी ने बताया कि इस मामले में तहरीर आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed