फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two accused arrested in ration dealer murder case

राशन डीलर हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मृतक के एक्सरे में दिखी सिर में फंसी गोली

Sat, 15 Jun 2024 03:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 15 Jun 2024 03:11 PM IST
सार

पुलिस टीमों ने नामजद आरोपी अंकित मेसी व पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा के लिए भेजा गया है। घटना में वांछित दो अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं।

विज्ञापन
Two accused arrested in ration dealer murder case
पकड़े गए नामजद आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धौरपुर के राशन डीलर योगेश उपाध्याय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राशन डीलर का शव 13 जून की रात लहूलुहान अवस्था में धौरपुर ओवरब्रिज के नीचे को पड़ा मिला था। पुलिस ने छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक के एक्सरे में सिर में गोली फंसी पाई गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राशन डीलर योगेश उपाध्याय की गोली मारकर हत्या करने में पुलिस टीमों ने अभियोग में नामजद आरोपी अंकित मेसी व पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा के लिए भेजा गया है। घटना में वांछित दो अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं, जल्दी ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर में फंसी थी गोली, एक्सरे से हुआ खुलासा
पोस्टमार्टम के दौरान शव में गोली लगने के अंदेशा को लेकर एक्सरे कराया गया। इसमें गोली सिर में फंसी हुई पाई गई। इसके बाद गोली को सिर से निकाला गया। परिजनों का आरोप है कि हत्यारोपियों ने राशन डीलर के साथ दूसरी बाइक से आ रहे दो लोगों को भी जान से मारने की धमकी दी।

यह हुई घटना
गांव धौरपुर निवासी मृतक राशन डीलर योगेश उपाध्याय के भाई उमेश ने बताया कि योगेश 13 जून रात करीब नौ बजे हाथरस से लौट रहा था। रास्ते में उसे पूरन और करीबी रिश्तेदार राकेश भी मिल गए। रास्ते में पहले से घात लगाए आरोपियों ने योगेश को रोककर पीटना शुरू कर दिया और उसे गोली मार दी। आरोपियों ने पूरन और राकेश को भी धमकी दी कि यदि तुमने हमारे नाम की रिपोर्ट दर्ज कराई तो तुम्हारा भी हाल ऐसा हो होगा। पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार नामजदों सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। राशन डीलर की मौत की सूचना पर जिला अस्तपाल में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed