फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   two people killed road accidents

सड़क हादसाें में दो लोगों की मौत

Sat, 05 Nov 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sat, 05 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
two people killed road accidents
दुर्घटना स्थल पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली चौराहे पर तेजगति से आ रहे टेंपो के अज्ञात चालक ने सड़क क्रास कर रहे बाइक चालक में टक्कर मार दी। इससे टेंपो असंतुलित होकर पैदल यात्री से टकरा कर पलट गया। पैदल यात्री टेंपो के नीचे दबकर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटना स्थल पर आ गई।
विज्ञापन


घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र केन्द्र े गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता गोकुल सिंह ने टैंपो के अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


 ग्राम सठिया निवासी 30 वर्षीय राम कुमार पुत्र गोकुल सिंह शनिवार को करीब 12 बजे गांव से पैदल घरेलू सामान खरीद करने बाजार आ रहे थे। कोतवाली चौराहे पर सासनी से यात्री लेकर हाथरस जा रहे टैंपो के अज्ञात चालक ने सड़क क्रास कर रहे बाइक चालक में टक्कर मार दी। टेंपो असंतुलित होकर पैदल जा रहे रामकुमार से टकरा कर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे रामकुमार टेंपो के नीचे दब गया। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रामकुमार को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया।  सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

वहीं सादाबाद से सवारियों को लेकर हाथरस की ओर आ रहा टेंपो शनिवार की सुबह बिसाना प्राथमिक विद्यालय के सामने बेकाबू होकर  पलट गया। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जबकि सादाबाद क्षेत्र के गांव बास दत्ता के 65 वर्षीय वृद्ध ओमप्रकाश की मौत हो गई।

ओमप्रकाश के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने टेंपो चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मुकदमा दर्ज किया है और टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है। परिजनों के मुताबिक ओमप्रकाश किसी जरूरी काम से अपने गांव से हाथरस के जाने के लिए सादाबाद में टेंपो में सवार हुए थे। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला।

गंभीर रूप से घायल इगलास क्षेत्र के गांव कुआं की 60 वर्षीय लक्ष्मी और इनके नाती विजेंद्र को भी चोट आई, जबकि तीन  सवारियों को मामूली चोट पहुंची।  लक्ष्मी और विजेंद्र को ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचा दिया। वहीं ओमप्रकाश की हालत ज्यादा नाजुक देखकर उन्हें घटनास्थल के नजदीक सादाबाद सीएचसी पर ले जाया गया।


यहां हादसे की सूचना मिलने पर ओमप्रकाश के परिजन भी पहुंच गए। सीएचसी पर डॉक्टरों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। उनके भतीजे मनोज ने पुलिस से शिकायत की है। कोतवाल अतर सिंह का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। टेंपो को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed