{"_id":"6404424f737d1b3d620380f5","slug":"truck-hit-tractor-trolley-and-entered-the-rail-track-one-injured-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बड़ा हादसा बाल-बाल बचा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार ट्रक जा घुसा रेल ट्रैक पर, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बड़ा हादसा बाल-बाल बचा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार ट्रक जा घुसा रेल ट्रैक पर, एक घायल
Sun, 05 Mar 2023 12:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:48 PM IST
सार
हाथरस के कोतवाली मुरासन क्षेत्र में गांव दर्शना के निकट बरेली से एक ट्रक जयपुर की ओर जा रहा था, तभी सामने से आती हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारने के बाद ट्रक रेलवे लाइन पर लगी रैलिंग को तोड़कर रेल ट्रैक में घुस गया। जिसमें ट्रक ड्राइवर घायल हो गया।
विज्ञापन
रेल ट्रैक पर घुसा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा-बरेली राजमार्ग पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी, उसके बाद ट्रक रैलिंग तोड़कर रेल ट्रैक पर जा पहुंचा। वहां पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया, क्योंकि उस समय कोई भी ट्रेन ट्रैक पर नहीं आ रही थी। हादसे में ट्रक का चालक घायल हो गया। दो घंटे तक ट्रैक बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस के कोतवाली मुरासन क्षेत्र में गांव दर्शना के निकट रविवार की सुबह बरेली से एक ट्रक जयपुर की ओर जा रहा था, तभी सामने से आती हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारने के बाद ट्रक रेलवे लाइन पर लगी रैलिंग को तोड़कर रेल ट्रैक में घुस गया। सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रक ड्राइवर का जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
ट्रैक बाधित होने की सूचना पर रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए। क्रेन ने ट्रैक्टर को ट्रैक से हटाया। तकरीबन दो घंटे के बाद ट्रेन वहां से रवाना हुई। इस दौरान रोड पर जाम भी लगा रहा, जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।
बताया गया कि राजस्थान के बूंदी का 28 वर्षीय निवासी मानसिंह मीना पुत्र जगदीश मीना ट्रक ड्राइविंग करता है। वह बरेली से ट्रक में प्लाईवुड लेकर जयपुर जा रहा था। सुबह जैसे ही वह मथुरा रोड पर गांव दर्शना के निकट पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से ट्रक की भिडंत हो गई। सड़क हादसे में मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।