फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Truck collides with Bullet and Loader Tempo

Hathras News: ट्रक ने बुलट और लोडर टेंपो में मारी टक्कर, अलीगढ़ के बाइक चालक की मौत, दो घायल

Thu, 15 Feb 2024 07:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 15 Feb 2024 07:08 PM IST
सार

अलीगढ़ निवासी युवक अपनी बाइक संख्या यूपी 81 एएम 3200 बुलेट बाइक से आगरा मेट्रो लाइन जा रहे थे। जैसे ही वह हनुमान चौकी के निकट नगर वन के समीप पहुंचे, वैसे ही ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बुलट चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Truck collides with Bullet and Loader Tempo
मृतक विनोद कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में सासनी अंतर्गत अलीगढ़-आगरा राजमार्ग स्थित हनुमान चौकी के निकट 15 फरवरी की सुबह ट्रक ने बुलट और लोडर टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में बुलट चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लोडर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक का चालक ट्रक सहित फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

 
35 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र नेम सिंह निवासी संजय गांधी कॉलोनी रावण टीला थाना क्वार्सी अपनी बाइक संख्या यूपी 81 एएम 3200 बुलेट बाइक से आगरा मेट्रो लाइन जा रहे थे। जैसे ही वह हनुमान चौकी के निकट नगर वन के समीप पहुंचे, वैसे ही ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बुलट चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


ट्रक ने लोडर टेंपो यूपी 13 सीटी 4116 को भी टक्कर मार दी, जिससे लोडर में बैठे सुमन किशोर एवं एक उनके साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अलीगढ़ भिजवाया। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई सुशील चौधरी की तहरीर पर ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed