{"_id":"60ec96f88ebc3ebb491ffd36","slug":"truck-and-dcm-collided-driver-serious-hathras-news-ali267952865","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व डीसीएम में हुई टक्कर, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक व डीसीएम में हुई टक्कर, चालक गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
मथुरा रोड हतीसा पुल के निकट ट्रक व डीसीएम की टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार सुबह कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के हतीसा पुल के निकट डीसीएम व ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
वाहनों के आपस में टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। डीसीएम में फंसे चालक को लोगों ने बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस पुहंच गई। घायल सुधीर अवस्थी पुत्र प्रेम नारायण निवासी तेरा जैकेट गुरसाय गंज कन्नौज को अलीगढ़ रैफर कर दिया गया। हादसे के बाद रोड पर जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने जेसीबी बुलाकर वाहनों को रोड हटवाया। जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।