{"_id":"6a33783564c2666e1202e68e","slug":"trouble-due-to-closure-of-railway-gate-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रेलवे फाटक बंद होने से 10 किमी अतिरिक्त लगाने पड़े चक्कर, 10 घंटे तक थमा आवागमन, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रेलवे फाटक बंद होने से 10 किमी अतिरिक्त लगाने पड़े चक्कर, 10 घंटे तक थमा आवागमन, लोग परेशान
Thu, 18 Jun 2026 10:17 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:17 AM IST
सार
फाटक बंद होने की पूर्व सूचना मिलने के बावजूद वैकल्पिक मार्गों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं थीं, जिसके कारण कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति भी बनी रही। कार्य पूरा होने के बाद रेलवे फाटक को शाम करीब छह बजे पुनः खोल दिया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ-हसायन रेल फाटक पर मशीन से होता काम
- फोटो : रेलवे
विस्तार
सिकंदराराऊ से हसायन जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे समपार संख्या 282 को 17 जून को मरम्मत कार्य के चलते करीब 10 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। इससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही। वाहन चालकों को 10 किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाने पड़े। इससे लोग दिन भर परेशान रहे।
विज्ञापन
ट्रैक एवं समपार फाटक के मरम्मत कार्य के लिए फाटक को सुबह आठ बजे बंद किया गया था। इससे सिकंदराराऊ-हसायन मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। क्षेत्र के ग्रामीणों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। हसायन जाने वाले वाहन चालकों को गांव सूआ के रास्ते होकर वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ा। वहीं कई लोगों को बस्तोई और नगला मियां होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। इस दौरान वाहन चालकों को करीब 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी।
विज्ञापन
वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से बने जाम के हालात
चालक राम कुमार का कहना था कि फाटक बंद होने की पूर्व सूचना मिलने के बावजूद वैकल्पिक मार्गों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं थीं, जिसके कारण कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति भी बनी रही। कार्य पूरा होने के बाद रेलवे फाटक को शाम करीब छह बजे पुनः खोल दिया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। फाटक खुलते ही दोनों ओर के वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ हाथरस सिटी अजय कुमार भटनागर ने बताया कि समपार फाटक एवं ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर मरम्मत कार्य कराया जाता है।
विज्ञापन