फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   transfarmer damage

हाथरस : पत्थरवाली रोड पर ट्रांसफॉर्मर फुंका, 200 उपभोक्ताओं की बत्ती गुल

Sun, 22 May 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
transfarmer damage
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ बिजली के उपकरण भी जवाब देने लगे हैं। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार की रात करीब तीन बजे शहर के पत्थर वाली रोड पर 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। इस कारण 200 घरों में सुबह नौ बजे तक करीब छह घंटे बिजली गुल रही। इसके अलावा लाइनों में फॉल्ट की वजह से शहर और ग्रामीण अंचल के अन्य फीडरों पर भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिना बिजली के सुबह लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि एक तरफ गर्मी कहर ढा रही है तो दूसरी तरफ बिजली संकट लोगों की मुसीबत बढ़ा रहा है। ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफॉर्मरों का फुंकना और लाइनों में फॉल्ट होना लगातार जारी है। शुक्रवार की रात करीब तीन बजे पत्थर वाली रोड पर 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर धमाके के साथ फुंक गया। इससे जुड़े करीब 200 उपभोक्ताओं की बिजली ठप हो गई। बिना बिजली के लोग चैन से सो भी नहीं सके। सुबह उनकी दिनचर्या भी बिना बिजली के प्रभावित हुई। पानी के लिए भी उन्हें भटकना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे ट्रांसफॉर्मर बदलने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। शहर के उपखंड अधिकारी प्रथम विशाल निषाद ने बताया कि सुबह नौ बजे ट्रांसफॉर्मर बदलने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। शहर के ओढ़पुरा, गिजरौली, कांशीराम टाउनशिप, नवीपुर, देहात के मुरसान, चंदपा आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट के चलते लोगों को टुकड़ों में चार घंटे बिजली की कटौती झेलनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आए-दिन बिजली गुल होना आम बात हो गई है। कभी रात तो कभी दिन में बिजली गुल हो रही है। बिना बिजली के काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
-मनोज कुमार
बिजली विभाग को गर्मियों को लेकर पहले इंतजाम करने चाहिए थे। अब सिस्टम जवाब दे रहा है। हर रोज कई घंटे बिजली गुल हो रही है। इस कारण परेशानी हो रही है।
-कपिल शर्मा
कभी लाइन में फॉल्ट हो रहे हैं तो कभी ट्रांसफॉर्मर फुंक रहे हैं। इस कारण पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे उद्योग-धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं। स्थिति में कोई सुधार नहीं है।

-मोहित
-
बिजली आज के समय में बहुत जरूरी हो गई है। इसके बाद भी सिस्टम में सुधार नहीं हो पा रहा है। विभाग को राजस्व वसूली की चिंता रहती है। बिजली आपूर्ति पर ध्यान नहीं है। इस कारण आए-दिन बिना बिजली के रहना पड़ रहा है।
-सुखवीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed