{"_id":"dcff9b46a6a212f4ebcd35cdc2ea0171","slug":"training-of-pradhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों को सिखाया कामकाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों को सिखाया कामकाज
hathras
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को सोमवार को पंचायतों का कामकाज चलाने की ट्रेनिंग दी गई। उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और इनसे जरूरतमंदों को लाभान्वित करने की अपील की।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले में 22 जनवरी से 28 जनवरी तक आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान के सिलसिले में यह ट्रेनिंग दी गई। बागला इंटर कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में डीएम शमीम अहमद ने प्रधानों से कहा कि वे पंचायत राज एक्ट का भली-भांति अध्ययन कर लें और गांव की जरूरत के अनुसार बुनियादी सुविधाओं को अमलीजामा पहनाएं।
ग्राम को साफ-सुथरा रखने की दिशा में सक्रियता से प्रयास करें। ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पंचायतराज विभाग की ओर से ऑडियो-वीडियो वाहन से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में अनटाइड फंड में उपलब्ध दस हजार रुपये का इस्तेमाल ग्राम पंचायत को साफ-सुथरा रखने के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
डीएम ने समाजवादी पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, मनरेगा, स्वच्छ शौचालय निर्माण और श्रमिकों के हित के लिए शासन द्वारा लिए गए निर्णय की जानकारी दी।
डीएम ने मातृत्व सप्ताह में भी प्रधानों से सहयोग मांगा। वह पांच साल तक के बच्चों को गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में भिजवाएं और पांच साल से बडे़ बच्चों को प्राइमरी स्कूल में अवश्य भिजवाएं। इस मौके पर सीडीओ जावेद अख्तर जैदी व अन्य अधिकारियों ने भी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। डीएम और सीडीओ को बुके भेंटकर स्वागत किया गया।