फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Train stopped by chain pulling, gates jammed

चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन, फाटकों पर लगा जाम

Fri, 30 Apr 2021 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Train stopped by chain pulling, gates jammed
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के मध्य से गुजर रही रेलवे क्रॉसिंग पर हर रोज सुबह से शाम तक पैसेंजर ट्रेनों और मालगाड़ियों के आवागमन के दौरान कई बार फाटक बंद होता है। शुक्रवार की दोपहर को एक बजे के करीब मथुरा की तरफ जा रही ट्रेन की किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। इस कारण कुछ समय के लिए ट्रेन तालाब चौराहे के मध्य रुकी रही। इस कारण इगलास अड्डा रेलवे फाटक और तालाब रेलवे फाटक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा।
शहरवासियों को जाम से राहत दिलाने के लिए तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। इस कारण सभी वाहन पिछले काफी समय से सासनी गेट और इगलास अड्डा आदि रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रहे हैं। शुक्रवार को शहर के तालाब चौराहा के मध्य मथुरा को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की किसी ने चेन पुलिंग कर दी।
विज्ञापन

इस कारण कुछ समय के लिए ट्रेन के पहिये थम गए। ट्रेन रुकने के कारण शहर की रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने के कारण वाहनों की कतार लग गईं। इस कारण लोगों को गंतव्य तक की दूरी तय करने में मुश्किलों से जूझना पड़ा। हालांकि यातायात पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आवागमन को सुचारु करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed