फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Traffic jam In Hathras City For Three Hours

Hathras News: तीन घंटे जाम से सिसकता रहा शहर, राहगीर और वाहन चालक हुए परेशान

Thu, 09 Nov 2023 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 09 Nov 2023 01:14 AM IST
सार

कोतवाली सदर के सामने एक लोडिंग वाहन ओवरब्रिज से उतरकर मथुरा मार्ग पर मुड़ने का प्रयास करते हुए अन्य वाहनों के बीच फंस गया। इससे ओवरब्रिज और महिला थाने के सामने जाम लगना शुरू हो गया। धीरे-धीरे यह जाम घास की मंडी तक पहुंच गया।

विज्ञापन
Traffic jam In Hathras City For Three Hours
आगरा रोड कोतवाली के सामने ओवरब्रिज पर लगा जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

त्योहारी सीजन में शहर में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। बुधवार को शहर के मुख्य मार्गाें पर करीब 2-3 घंटे जाम की स्थिति रही। इस कारण राहगीरों और वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया। यह स्थिति ओवरब्रिज पर अचानक जाम लगने के कारण पैदा हुई। जाम का असर शहर के कई हिस्सों में देखा गया।

विज्ञापन


हुआ यूं कि दोपहर में कोतवाली सदर के सामने एक लोडिंग वाहन ओवरब्रिज से उतरकर मथुरा मार्ग पर मुड़ने का प्रयास करते हुए अन्य वाहनों के बीच फंस गया। इससे ओवरब्रिज और महिला थाने के सामने जाम लगना शुरू हो गया। धीरे-धीरे यह जाम घास की मंडी तक पहुंच गया। दो पहिया तथा चार पहिया वाहन चालक अपने वाहनों को निकालने के लिए बाजारों में मुड़ गए।
विज्ञापन


बाजारों में त्योहार की खरीदारी के लिए पहले से ही काफी भीड़ थी, इसलिए बाजारों में जाम लगना शुरू हो गया। यह जाम इगलास अड्डा फाटक, मधुगढ़ी, किशोर टाकीज चौराहे, तालाब चौराहे तक पहुंच गया। इस दौरान स्कूलों की छुट्टी हो जाने से यातायात की व्यवस्था एकदम ध्वस्त हो गई। यातायात पुलिस को यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed