{"_id":"65ecaccbbb6814bea208fbde","slug":"tractor-trolley-collides-with-scooty-pregnant-woman-dies-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉला ने स्कूटी में मारी टक्कर, गर्भवती महिला की मौत, मासूम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉला ने स्कूटी में मारी टक्कर, गर्भवती महिला की मौत, मासूम घायल
Sun, 10 Mar 2024 12:10 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:10 AM IST
सार
आईटीबीपी में कांस्टेबिल युवक अपनी पत्नी एवं चार वर्षीय पुत्र के साथ स्कूटी पर आगरा के टेढ़ी बगिया पर बनाए गए नए आवास पर जा रहा था । जैसे ही उसकी स्कूटी गांव खंदौली को पार कर लाल मन्दिर पर पहुंची, तो सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉला ने टक्कर मार दी । टक्कर लगने उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर थाना खंदौली से आगे लाल मन्दिर के सामने एक ट्रैक्टर-ट्रॉला में ने स्कूटी को टक्कर मार दी । टक्कर लगने से स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर से उसका चार वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया और पति को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
7 मार्च दोहपर को सादाबाद के ग्राम पंचायत बिसावर के मौजा नगला शेखा निवासी सूरज आईटीबीपी में कांस्टेबिल पद तैनात है। वह अपनी 28 वर्षीय पत्नी आरती एवं चार वर्षीय पुत्र दिव्यांशु के साथ स्कूटी पर आगरा के टेढ़ी बगिया पर बनाए गए नए आवास पर जा रहा था । जैसे ही उसकी स्कूटी गांव खंदौली को पार कर लाल मन्दिर पर पहुंची, तो सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉला ने टक्कर मार दी ।
विज्ञापन
टक्कर लगने उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वह और उसका पुत्र उछल कर दूर जा गिरा, जिससे उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया । पुत्र को आगरा रेफर कर दिया है गया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई । आरती के मौत की सूचना पर परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन