{"_id":"65396a12bd42f77d300cdb39","slug":"tractor-overturns-while-saving-cattle-youth-dies-hathras-news-c-260-1-cdp1001-79-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गोवंश को बचाने में ट्रैक्टर पलटा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गोवंश को बचाने में ट्रैक्टर पलटा, युवक की मौत
Thu, 26 Oct 2023 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के आगरा रोड पर स्थित मीतई बिजलीघर के निकट बुधवार को एक ट्रैक्टर चालक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को आनन-फानन राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से आगरा रेफर होने के बाद जब परिजन युवक को आगरा ले जा रहे थे। तभी रास्ते में युवक की मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव मीतई निवासी युवक बुधवार को जब खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। तभी अचानक जब वह मीतई बिजलीघर के निकट पहुंचा तो सामने एक गोवंश आ गया। उसी समय अचानक एक अन्य वाहन भी आ गया, जिनको बचाने के चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रोड किनारे के गड्ढे में गिर गया।
इस कारण चालक 35 वर्षीय युवक सुशील पुत्र गिर्राज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली चंदपा के अपराध निरीक्षक दलवीर सिंह ने बताया कि युवक के भाई बबलू ने पुलिस को हादसे की सूचना दी थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। संवाद