फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tracking of e-rickshaws begins for registration

Electric Rickshaw: पंजीकरण के लिए ई-रिक्शों की धर-पकड़ शुरू, चालकों में मची खलबली

Mon, 11 Mar 2024 11:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 11:41 PM IST
सार

प्रदेश सरकार की ई-रिक्शा नियमावली के अंतर्गत संभागीय परिवहन विभाग में पंजीयन कराने के बाद भी शहरी क्षेत्र में रिक्शा चलाए जाने की अनुमति लेनी होगी। नगर पालिका की ओर से इस नियमावली के पालन के लिए अभियान चलाया गया। पहले दिन लगभग 20 ई-रिक्शों को पकड़ा गया।

विज्ञापन
Tracking of e-rickshaws begins for registration
नगर पालिका ने चलाया ई रिक्शा चैकिंग अभियान - फोटो : स्वयं

विस्तार

हाथरस नगर पालिका की ओर से 11 मार्च को अचानक ई-रिक्शों की धरपकड़ का अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके तहत 20 रिक्शों को पकड़ा गया। इनसे अर्थदंड वसूला गया।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ई-रिक्शा नियमावली के अंतर्गत संभागीय परिवहन विभाग में पंजीयन कराने के बाद भी शहरी क्षेत्र में रिक्शा चलाए जाने की अनुमति लेनी होगी। नगर पालिका की ओर से इस नियमावली के पालन के लिए अभियान चलाया गया। पहले दिन लगभग 20 ई-रिक्शों को पकड़ा गया। इन ई-रिक्शों के नगर पालिका में पंजीयन किए गए। इसे लेकर ई-रिक्शा संचालकों में खलबली मच गई। बताया गया कि सभी वैध ई-रिक्शा को नगर पालिका की ओर से पंजीयन लेना होगा। अवैध रूप से चलने वाले ई-रिक्शा को नगर  पालिका की ओर से कोई पंजीयन नहीं दिया जाएगा। एआरटीओ की तरफ से ऐसे रिक्शों को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


देने होंगे सालाना 600 रुपये
नए नियम के चले ई-रिक्श मालिक को सालाना 600 रुपये देने होंगे। शुल्क जमा करने में देरी पर 50 रुपये का जुर्माना भी देना होगा। अगर ई-रिक्शा का प्रयोग माल वाहन के तौर पर वाणिज्यिक प्रयोग किया जा रहा है तो इसके लिए 800 रुपये सालाना देय होगा। प्रभारी ईओ संजय कुमार का कहना है कि ई रिक्शा चालक खुद ही पंजीकरण करा लें, ताकि शहरी क्षेत्र में ई रिक्शा चलाने में दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed