{"_id":"64b40b3d42f2797fe409bfd7","slug":"tomato-theft-in-sadabad-hathras-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"टमाटर की चोरी: महंगाई का जोर, मंडी से एक क्रेट ले गया चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टमाटर की चोरी: महंगाई का जोर, मंडी से एक क्रेट ले गया चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
Sun, 16 Jul 2023 08:52 PM IST
चमन शर्मा
कन्हैया लाल, अमर उजाला, हाथरस
कन्हैया लाल, अमर उजाला, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 16 Jul 2023 08:52 PM IST
सार
टमाटर की कीमत बढ़ने से चोरों की पहली पसंद टमाटर बन गए हैं। सादाबाद मंडी समिति में चोर ने टमाटर की एक क्रेट चुरा ली। चोर सीसीटीवी कैमरे में केद हो गए हैं।
विज्ञापन
टमाटर की चोरी सीसीटीवी में देखते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बढ़ती कीमतों के बीच टमाटर अब चोरों की भी पसंद बन गए हैं। हाथरस की सादाबाद मंडी समिति परिसर से शनिवार की रात को चोरों ने एक क्रेट टमाटर चोरी कर लिए। आढ़ती सुबह जब फर्म पर पहुंचे। तब उन्हें इस चोरी की जानकारी हुई। मंडी समिति इस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मंडी समिति परिसर स्थित मुन्ना चौधरी एंड कंपनी से टमाटर की एक क्रेट चोरी कर ली गई। आढ़त पर टमाटर की कुल आठ क्रेट रखी हुई थीं। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से टमाटर चोरी करने वाले को चिन्हित कर लिया गया है। मंडी सचिव योगेंद्र सिंह ने बताया है कि टमाटर चोरी के मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मंडी आढ़तिया एसोसिएशन के अध्यक्ष अतेंद्र सिसोदिया ने बताया कि इस मामले में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। इसे लेकर सोमवार को बैठक बुलाई गई है। इसके बाद पुलिस को शिकायत देने का निर्णय लिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन