फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Today is the last Monday of Bakrid and Sawan

बकरीद और सावन का आखिरी सोमवार आज

Mon, 12 Aug 2019 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Today is the last Monday of Bakrid and Sawan
बकरीद-सावन का आखिरी सोमवार आज, सतर्कता
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन बेहद सतर्क, ईदगाह की ओर जाने वाले वाहनों का रूट रहेगा डायवर्ट
धार्मिक स्थलों के अलावा मि श्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भी पुलिस फोर्स की तैनाती की सुनिश्चित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बकरीद और सावन के आखिरी सोमवार को लेकर पुलिस और प्रशासन बेहद सतर्क है। रविवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। धार्मिक स्थलों पर पुलिस फोर्स की तैनाती सुनिश्चित की है। खुफिया तंत्र भी चौकन्ना है। ऐसे में सुबह छह बजे से सुबह साढ़े नौ बजे तक ईदगाह पर भारी और दोपहिया वाहनों की आवाजाही नहीं रहेगी।
सोमवार को सावन का अंतिम सोमवार है और ऐसे में शिव मंदिरों पर काफी भीड़ जुटेगी तो वहीं बकरीद का पर्व भी है। अलग-अलग संप्रदाय के पर्व होने की वजह से पुलिस और प्रशासन बेहद सतर्क है। मजिस्ट्रेटों की पुलिस फोर्स के साथ ईदगाह व मस्जिदों पर ड्यूटी सुनिश्चित कर दी गई है। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और तैयारियों को देखा। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भी पुलिस फोर्स की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

ईदगाह पर सुबह आठ बजे नमाज अदा होगी। यह जानकारी मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर हाजी रिजवान अहमद कुरैशी ने दी है। वहीं सुबह छह बजे से ईदगाह की ओर जाने वाला ट्रैफिक अन्य मार्गों से होकर निकाला जाएगा। कोतवाली निरीक्षक सदर प्रवेश राना ने बताया कि मुरसान गेट पर ईदगाह की ओर चार पहिया व दोपहिया वाहन ईदगाह की ओर सुबह छह बजे से साढ़े नौ बजे तक नहीं नहीं चलेंगे। वहां पुलिस बैरियर लगाए जाएंगे। अन्य सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह आठ बजे होगी नमाज अदा
हाथरस। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर हाजी रिजवान अहमद कुरैशी ने बताया कि ईदगाह पर सुबह आठ बजे नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने बताया कि ईदगाह की सफाई करा दी गई है। नगर पालिका प्रशासन ने भी वहां जाने वाले रास्ते पर चूना आदि डलवाने और पानी की व्यवस्था के इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed