फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   election campaign will end on May 5 at 5 pm

Hathras News: 5 मई को शाम पांच बजे थमेगा प्रचार, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, मतदान 7 मई को

Sun, 05 May 2024 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 05 May 2024 02:32 AM IST
सार

प्रत्याशी जगह-जगह जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाएं कर अपनी बात मतदाताओं तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। तरह-तरह के वादे कर मतदाताओं को अपने पक्ष में लामबंद करने की कोशिश की जा रही है। यह सब करने के लिए प्रत्याशियों के पास अब चंद घंटे ही बचे हैं।

विज्ञापन
election campaign will end on May 5 at 5 pm
लोकसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए एमजी पॉलीटेक्निक में निरीक्षण करतीं डीएम - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस सुरक्षित लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में सात मई को होने वाले मतदान के लिए प्रचार का शोर 5 मई की शाम पांच बजे थम जाएगा। करीब 19 लाख मतदाता 10 दलीय और निर्दलीय प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। आखिरी दौर में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन


प्रत्याशी जगह-जगह जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाएं कर अपनी बात मतदाताओं तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। तरह-तरह के वादे कर मतदाताओं को अपने पक्ष में लामबंद करने की कोशिश की जा रही है। यह सब करने के लिए प्रत्याशियों के पास अब चंद घंटे ही बचे हैं। हाथरस संसदीय क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र हाथरस, सादाबाद, सिकंदाराराऊ, छर्रा और इगलास आते हैं।
विज्ञापन


छर्रा व इगलास विधानसभा क्षेत्र अलीगढ़ जिले में हैं। सात मई को होने वाले मतदान के लिए सभी दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने-अपने तरीके से प्रचार किया है। इधर, मतदान के लिए प्रशासन की ओर से मतदाताओं को मतदाता पर्ची भी दी जा रही हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकें। प्रशासन मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। बूथ बनाए जा रहे भवनों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा क्षेत्र की मतदाता स्थिति
महिला - 1034392
पुरुष - 895855
अन्य - 48
कुल मतदाता - 1930297
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed