{"_id":"670a1b072bcbb4a32b0e569e","slug":"thugs-stole-3-97-lakh-from-agricultural-worker-account-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"न आया मैसेज, न आई कोई कॉल: कृषि कर्मी के खाते से ठगों ने पार किए 3.97 लाख, शिकायत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न आया मैसेज, न आई कोई कॉल: कृषि कर्मी के खाते से ठगों ने पार किए 3.97 लाख, शिकायत दर्ज
Sat, 12 Oct 2024 12:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 12 Oct 2024 12:15 PM IST
सार
सादाबाद के कृषि विभाग के कार्यालय में एटीएम के पद पर कार्यरत सुरेंद्र सिंह के बैंक खाते से करीब 3,97,310 रुपये अज्ञात साइबर अपराधियों ने पार कर दिए। खाते से रुपये गायब होने से पहले न तो उनके पास कोई मेसेज आया और न कोई कॉल आई।
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में तहसील सादाबाद के कृषि विभाग के कार्यालय में सहायक तकनीकी प्रबंधक यानी एटीएम के पद पर कार्यरत एक युवक के बैंक खाते से शातिर ठगों ने तीन लाख 97 हजार रुपये पार कर दिए। आश्चर्यजनक बात यह है कि खाते से रुपये निकलने का न तो कोई मेसेज इस युवक के मोबाइल पर पहुंचा और न किसी कॉल के जरिये उनके साथ धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन
अलीगढ़ के गांव नगला पदम निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र टूकीराम सादाबाद के कृषि विभाग के कार्यालय में एटीएम के पद पर कार्यरत हैं। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बैंक खाता स्टेट बैंक की शाखा में है। 2 अक्तूबर से 9 अक्तूबर तक उनके बैंक खाते से करीब 3,97,310 रुपये अज्ञात साइबर अपराधियों ने पार कर दिए। इसका पता उन्हें तब लगा, जब वह 9 अक्तूबर को अपना बैंक बैलेंस जांच रहे थे।
विज्ञापन
खाते से रुपये गायब होने से पहले न तो उनके पास कोई मेसेज आया और न कोई कॉल आई। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस से भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। अब उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। वह अपनी शिकायत दर्ज कराने अलीगढ़ में उच्चाधिकारियों के समक्ष भी जाएंगे।
विज्ञापन